फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अवर अभियंता व एसडीओ रोजाना उपकेेेंद्रो से देंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विद्युत निगम के कर्मचारियों की निरंतर आ रही शिकायतों को लेकर अधीक्षण अभियंता ने अवर अभियंता व एसडीओ को रोजाना अपने अपने उपकेंद्रो से रिपोर्ट भेजने का शुक्रवार को आदेश पारित किया है। अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि फॉल्ट, बिजली कटौती व कर्मचारियों को लेकर उपभोक्ताओं की निरंतर शिकायतें आ रही हैं। इसे सुधारने के लिए जिले के विद्युत निगम के अवर अभियंता रोजाना शाम सात से रात 10 बजे तक अपने-अपने उपकेद्रों में मौजूद रहेंगे। अधिशाषी अभियंता व उपखंड अधिकारी अपने दो उपकेंद्रो में रोजाना आठ से 10 बजे तक निरीक्षण करेंगे। रोजाना लाइव लोकेशन के साथ फोटो खींचकर रिपोर्ट भेजेंगे। उपकेंद्रो में उपभोक्ताओं की आ रही समस्याओं को सुनकर उनका निवारण करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें