फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष के प्रेमनगर स्थित सील किए गए आलिया हाॅस्पिटल का ताला तोड़ने के मामले में एसीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नर्सिंग होम में 17 जून को एक महिला की मौत हो गई थी। एसीएमओ ने नर्सिंग होम संचालक मो. सरवर अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नर्सिंग होम को सील किया गया था। सील करते समय संचालक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अभद्रता कर धमकाया था और सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। दोबारा नर्सिंग होम का ताला तोड़ा गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को आलिया हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल की सील टूटी मिलने पर संचालक के खिलफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।