फतेहपुर। व्यापारी को बंधक बनाकर फिरौती मांगने व कार में रखे रुपये उठा ले जाने की पुलिस ने करीब एक माह बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस लेनदेन का विवाद बताकर व्यापारी को टरका रही थी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास निवासी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि वह 31 दिसंबर की रात करीब आठ बजे हुसैनगंज कस्बा स्थित अपनी दुकान बंद कर कार से घर आ रहा था। चौफेरवा पावर ग्रिड के पास कार सवारों ने ओवरटेक कर रोका था। तीन चार लोगों ने उसे घसीटकर अपनी कार में बैठा लिया था। घरवालों से फिरौती मंगाने की बात कही थी। उसे गाड़ी में बैठाकर घुमाते रहे। एक कमरे में करीब ढाई घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। इसके बाद उसकी कार के पास उसे छोड़कर चले गए थे। शिकायत पर गाली गलौज व जान से मारने धमकी दी। उसका कार में रखा रुपया भी उठा ले गए थे। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।