हुसैनगंज। असनी गंगा पुल की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है। परीक्षण के बाद पुल को सार्वजनिक आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
1.40 किलोमीटर लंबे असनी गंगा पुल की मरम्मत का काम करीब साढ़े दस माह पहले शुरू हुआ था। वर्तमान में पुल पर रंग रोगन का कार्य चल रहा है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। यातायात की समस्या को देखते हुए एनएचएआई के अधिकारियों के निर्देश पर 27 जून से पुल को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया था। इससे राहगीरों को काफी राहत मिली थी।
एनएचएआई के सहायक प्रबंधक अर्जुन सिंह ने बताया कि असनी गंगा पुल की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। रंग रोगन का कार्य अंतिम चरण में है। पुल की टेस्टिंग के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। परीक्षण के बाद पुल को सभी वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
फोटो-28-असनी गंगा पुल। संवाद