फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गर्मी से राहत, अब बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

Tue, 02 May 2023 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश के साथ ओला गिर सकते हैं आज
विज्ञापन

- किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। पिछले एक सप्ताह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन इस बीच ओलावृष्टि का भी खतरा मड़राने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात से मंगलवार तक ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है। किसानों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

अप्रैल महीने में पारा 43 डिग्री पार कर रहा था। लोग गर्मी से बेहाल और पसीने से तर-बतर हो रहे थे। इसी बीच मौसम ने करवट ली और पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादलों ने डेरा डाल दिया। हवाओं के साथ बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम ठंडा हो गया। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 35 से 38 के बीच दर्ज किया गया। दो दिन से मौसम में बदलाव आया है। मौसम वैज्ञानिक वसीम खान ने बताया कि सोमवार से मंगलवार के बीच बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। ओलावृष्टि से किसानों की मुश्किलें जरूर बढ़ेगी। उन्हें अपनी फसल को बचा के रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें