फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चार विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति बोर्ड को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यूपी बोर्ड ने चार माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति बोर्ड कमेटी को भेजी है। इन परीक्षा केंद्रों के परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देते छह साॅल्वर पकड़े गए थे। डीआईओएस राकेश कुमार ने मान्यता प्रत्याहरण के लिए अनुमोदन कर बोर्ड कमेटी को भेजा है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 18 फरवरी को सिविल लाइंस स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में पंजीकृत छात्र के स्थान पर साॅल्वर को परीक्षा केंद्र श्रीमती रामा अग्रहरि बालिका इंटर कॉलेज देवीगंज में हाईस्कूल हिंदी परीक्षा देते पकड़ा गया।
27 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल गणित परीक्षा के दौरान आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर के दो, डॉ. मेवाराम दिव्य ज्ञान इंटर कॉलेज के दो और ओपी इंटर कॉलेज बिलंदा के एक छात्र के स्थान पर साॅल्वर परीक्षा देते पकड़े गए।
विज्ञापन

इन मामलों के बाद सॉल्वरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। डीआईओएस राकेश कुमार ने विवेकानंद इंटर कॉलेज, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर, डॉ. मेवाराम दिव्य ज्ञान इंटर कॉलेज और ओपी इंटर कॉलेज बिलंदा की मान्यता प्रत्याहरण के लिए संस्तुति बोर्ड को भेजी है।
डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड जेडी से आख्या लेंगे और इसके आधार पर कमेटी गठित होगी। कमेटी के अनुमोदन के बाद ही मान्यता प्रत्याहरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें