फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया कारोबारी के तीन उपक्रमों पर छापा

Wed, 24 Aug 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
‌इनकम टैक्स की छापेमारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र मलवां में राधे-राधे सरिया फैक्ट्री के तीन उपक्रमों में सुबह एक साथ इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। छापा पड़ने से हड़कंप मच गया। टीम ने फैक्ट्री बंद कर दी गई। सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला दिया गया। अधिकारियों के मोबाइल टीम ने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार की सुबह ठीक 8.30 बजे छापा मारा। पीएसी के साथ चौदह सदस्यीय  टीम ने पहुंचते ही कुछ देर पहले ही राधे-राधे, कुंदन और सिगमा फैक्ट्रियों के अभिलेख कब्जे में ले लिए। इसके साथ ही फैक्ट्रियों के प्रबंधक समेत जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल भी ले लिए गए।

छापेमारी करने वाली केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने बाद में मलवां पुलिस को सूचना दी। आनन फानन  मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्रियों के गेट पर तैनात हो गई और सभी कर्मचारियों को दूर हटा दिया। दिन भर पड़ताल चली छानबीन रात तक चली। इसी दौरान दूसरी शिफ्ट के पहुंचे कर्मचारियों को गेट पर तैनात फैक्ट्री सुरक्षा गार्डों ने वापस लौटा दिया।
विज्ञापन


पीएसी के साथ छह गाड़ियों में आई पहुंची इनकम टैक्स की टीम की सूचना पर आसपास के गांवों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस के भय से लोग दूर से नजारा देखते रहे। लोग रात तक फैक्ट्रियों के बाहर जमा रहे। समाचार लिखे जाने तक अंदर टीमें छानबीन चल रही थी। फैक्ट्री मैनेजर जतिन कुमार झा को टीम अपने सामने बैठाए रही। उनका मोबाइल बंद है।

मालिक नवीन जैन से भी उनके मोबाइल पर संपर्क नहीं किया जा सका। दूसरी ओर टीम ने किसी भी मीडिया से बात करने से मना कर दिया। गेट से ही भीतर जाने की अनुमति किसी को नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें