फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लोकसभा चुनाव में हार के कारणों की हुई समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-19-कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं पूर्व मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। कस्बे के कैलाश मंदिर में रविवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में पूर्व सांसद ने सभी कार्यकमर्ताओं का अभिनंदन कर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। लोकसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा भी की गई। पार्टी विरोधी काम करने कार्यकर्ताओं को चिन्हिंत करके संगठन से कार्रवाई की बात कही गई। पूर्व विधायक आदित्य पाण्डेय ने कहा ऐसे दोहरे चरित्र रखने वाले कार्यकर्ताओं ने चुनाव में भीतरघात किया है। उनको किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष नितिन ओमर, अखिलेश बाजपेई, महेश चौरसिया, राहुल तिवारीश, रामजी मिश्रा, भानु शुक्ला, सत्यम बाजपेई, आदि संगठन के लोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें