फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खेलकूद में रावेंद्र, अंशिका और निहारिका ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो-11-दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा में बुधवार से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग में रावेंद्र, बालिका वर्ग में अंशिका दीक्षित और निहारिका ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने खेल प्रतिभा का दमखम दिखाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पहले दिन हुए मुकाबलों में खासकर दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें 400 मीटर दौड़ में जूनियर बालक वर्ग में रावेंद्र ने पहला स्थान प्राप्त कर प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में अंशिका दीक्षित और 400 मीटर सब-जूनियर बालिका वर्ग में निहारिका, दोनों ने श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा के लिए गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस मौके पर अरविंद कुमार चौधरी, ओमप्रकाश, खेल प्रभारी सुरेश कुमार, शिक्षक शैलेंद्र कुमार तिवारी, सुधीर, नीरज दुबे, अशोक वर्मा, कल्पना उमराव, अमित कुमार, सिद्ध गोपाल सहित सभी शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें