बिंदकी। भगवान श्री जगन्नाथ की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से नगर के प्रमुख मार्गों पर घूमी। शोभा यात्रा में जगह-जगह फूलों की वर्षा हुई।
मोहल्ला महजनी गली ठाकुरद्वारा जगन्नाथ मंदिर से रविवार शाम नगर के पूजा अर्चना के बाद भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा प्रारंभ हुई। रथ यात्रा कटरा मोहल्ला, बजरिया, मुगल रोड, खजुहा चौराहा, फाटक बाजार, घियाही गली, किराना गली, बजाजा गली होते हुए गांधी चौराहे से नजाही बाजार पहुंची। यात्रा के दौरान राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, राम सीता, हनुमानजी, खाटू श्याम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
इस मौके पर एडवोकेट गोल्डी तिवारी, लक्ष्मीचंद्र, संजय ओमर, रिंकू तिवारी, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता, अवध नारायण पांडे, हर्षित पांडे, अर्पित ओमर आदि मौजूद रहे।