फोटो-44-कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्र सेविका समिति की महिलाएं। संवाद
फतेहपुर। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से शनिवार को शहर में पथ संचलन किया गया। इसमें समिति की सेविकाएं शामिल हुईं। इस दौरान भारत माता की जय का उद्घोष भी लगाया।
प्रमुख संचालिका नलिनी ने बताया कि 1936 में लक्ष्मीबाई केलकर ने राष्ट्र सेविका समिति की नींव रखी थी। कहा कि पथ संचलन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और सामाजिक व राष्ट्रीय के साथ ही सनातन संस्कृति कार्यों में उनकी अहम भूमिका को मजबूत करना है।
मुख्य अतिथि नीरू ने कहा कि अगर जीजाबाई ने शिवाजी को बचपन से उचित संस्कार और ज्ञान नहीं दिया होता तो वह पराक्रमी योद्धा नहीं बन पाते। इस दौरान विशिष्ट अतिथि माया ने समिति की बहनों को राष्ट्रीय हित के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. मधु, प्रांत बौद्धिक प्रमुख, प्रांत शारीरिक प्रमुख अपर्णा, रेखा, नगर कार्यवाह कल्पना, सावित्री, कुंती, नीलम, नंदिनी, किरण आदि मौजूद रहीं।
फोटो-44-कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्र सेविका समिति की महिलाएं। संवाद