फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा हाईवे पर शुक्रवार रात बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। साथी घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के मनावां गांव निवासी गगन (25) गाजीपुर कस्बा निवासी अनिल के साथ किसी काम से शहर आए थे। यहां से घर जा रहे थे। बिलंदा के पास बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे।
घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने गगन को मृत घोषित कर दिया। अनिल घायल हो गया। पोस्टमार्टम हाउस में परिजन ने बताया कि गगन का ऑटो रिक्शा चालक थे। गगन अपने मित्र 10 हजार रुपये लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक पर दर्ज कराई प्राथमिकी
थाना क्षेत्र के गांव चिल्ली निवासिनी ममता देवी ने पुलिस को बताया कि 26 नवंबर को गांव के ही इंद्रेश उत्तम घर से पति कामता उर्फ कल्लू को खेत में काम कराने को ले जाने आए थे। पति ने पुराना बकाया होने पर मना किया था। पुराना बकाया चुकाने की बात पर पति इंद्रेश के साथ गए थे। खेत पर इंद्रेश के लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने की वजह से पति की रोटावेटर में गिरकर मौत हो गई। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इंद्रेश उत्तम के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें