फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक संचालक पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में क्लीनिक संचालक ने गुुरुवार रात किशोरी को अगवा कर ले गया। तमंचा तान गोली मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शिकायत पर आरोपी ने किशोरी के मां और पिता के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

किशोरी के गांव में थाना क्षेत्र के ही एक गांव के रहने वाला युवक बहन के घर में रहता है और क्लीनिक का संचालन करता है। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 17 वर्षीय बेटी रात करीब साढ़े 11 बजे घर के बाहर रोड पार बने शौचालय गई थी। तभी क्लीनिक संचालक युवक किशोरी को तमंचा दिखाकर अगवा कर ले गया। क्लीनिक में जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी रोते-बिलखते घर पहुंची। तभी मां और पिता की नींद खुल गई। किशोरी ने आपबीती बताई। मां और पिता शिकायत लेकर युवक के घर पहुंचे। जहां उनके साथ युवक और उसके परिजनों ने मारपीट की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें