हुसैनगंज। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 अगस्त को 15 वर्षीय किशोरी के साथ मोहल्ले के रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। पिता की तहरीर पर 13 अगस्त को पुलिस ने आरोपी रवि कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार दोपहर को कैथपुरवा नहर पुलिया के पास से युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।