फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गोशालाओं में खामियों की भरमार, शीघ्र सुधार के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू/धाता। नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नंबर नौ चंद्रशेखर आजाद नगर मनकापुर में नवनिर्मित गोशाला और धाता स्थित कान्हा गोशाला का बुधवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने निरीक्षण किया। दोनों जगह अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को फटकार लगाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खखरेरू की नवनिर्मित गोशाला में टिन शेड के नीचे कई स्थानों पर खड़ंजा धंसा मिला और निर्माण मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। चारा काटने की मशीन भी नहीं मिली, जबकि बिजली का इस्तेमाल बिना मीटर के किया जा रहा था।
डीएम ने खड़ंजा दुरुस्त कराने और बिजली कनेक्शन नियमानुसार कराने के निर्देश दिए। पूर्व में 18 लाख से प्रस्तावित अस्थायी गोशाला के निर्माण की जांच के आदेश देते हुए अभिलेख और कार्य की स्थिति की रिपोर्ट मांगी। नवरात्र में उद्घाटन प्रस्तावित होने के बावजूद कई कार्य अधूरे मिले। सभी कार्य 10 दिन में पूरा कराने और सीडीओ को दोबारा निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं धाता की गोशाला में 205 गोवंश मिले। गोवंश के पास गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई कराने को कहा। चारा-पानी, देखभाल, टीकाकरण और टैगिंग की स्थिति देखी। पानी की टंकी के आसपास ईंटें बिछाने, मैदान समतल व सूखा रखने के निर्देश दिए। महुआ, पीपल समेत पेड़ों पर प्रसन्नता जताई। सीसीटीवी लगातार चालू रखने, खराब कैमरे ठीक कराने और रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने को कहा।
डीएम ने रजिस्टर में नर, मादा और बच्चों की संख्या तथा मृत गोवंश का विवरण अलग-अलग दर्ज करने और राशन-चारे का स्टॉक व निकासी एक ही रजिस्टर में दर्ज करने को कहा। निरीक्षण में सीवीओ डॉ. देवव्रत गगवार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा, पशुधन प्रसार अधिकारी अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें