फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तेज बारिश से रामनगर जलमग्न, पशु अस्पताल में भरा पानी

विज्ञापन
फोटो-18-गलियों में भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
खखरेरू। नगर पंचायत क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हुई तेज बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कई वार्डों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो गया। रामनगर वार्ड की गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। लक्ष्मीबाई नगर (कनपुरवा) स्थित राजकीय पशु अस्पताल परिसर में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

रामनगर के लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की ओर से नाली और सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। बारिश के पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। वार्ड के मुख्य मार्ग पर जलभराव से करीब 24 परिवार प्रभावित हैं। शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों को पानी से होकर स्कूल जाना पड़ा।
पुजारी महाराज, छोटू विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, कृष्ण अवतार तिवारी, अशोक कुमार विश्वकर्मा, रोनी कुमार विश्वकर्मा, अजय तिवारी और शिवदुलारे विश्वकर्मा ने बताया कि अधूरे निर्माण कार्य के कारण हर बारिश में जलभराव की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

लक्ष्मीबाई नगर स्थित राजकीय पशु अस्पताल परिसर भी जलमग्न हो गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि अस्पताल में जलभराव की समस्या से शासन को अवगत कराया गया है। इससे उपचार, कृत्रिम गर्भाधान समेत अन्य चिकित्सकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद्र केसरवानी ने बताया कि नाले का निर्माण कार्य जारी है। इसके पूरा होने पर जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

फोटो-18-गलियों में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें