खागा नगर की ऐतिहासिक रामलीला के आयोजन के मद्देनजर गुरुवार को रामलीला कमेटी की बैठक हुई।
इसमें सरकार की गाइडलाइन के अनुसार रामलीला मंचन की तैयारियों पर चर्चा की गई। दो नवंबर से अयोध्या मंदिर में रामलीला कराने का निर्णय लिया गया।
कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में जीटी रोड पर एक प्रतिष्ठान में बैठक हुई। प्रकाश पांडेय ने चंदा एकत्र करने के लिए तीन समितियों का गठन किया गया है। इस बार रामलीला मंचन का 174 वां साल होगा।
इस मौके पर मंत्री सूर्य प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष केके मिश्रा, विमलेश पांडेय, राजाराम अग्रहरि, संजय गुप्ता, दिनेश सिंह, मनोज शुक्ला, अनूप कौशल, सुनील केसरवानी, सोनू त्रिपाठी, रोहित सिंह, संदीप तिवारी मौजूद रहे।