फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 2.42 करोड़ से संवरेगा रामलीला मैदान, विधायक ने किया भूमि पूजन

विज्ञापन
फोटो-18-अमौली कस्बे के रामलीला मैदान में भूमि पूजन करते विधायक। संवाद
विज्ञापन
अमौली। कस्बे के प्राचीन रामलीला मैदान को भव्य रूप देने के लिए विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान के विकास से भारतीय संस्कृति और प्राचीन परंपराओं के संरक्षण को बल मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग से मिली 2.42 करोड़ की धनराशि से कार्यदायी संस्था यूपीसीसीएल निर्माण कार्य कराएगी। संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि निर्माण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा। परियोजना के तहत मंच, कलाकारों के लिए दो कमरे, गार्ड रूम, किचन शेड, शौचालय, सबमर्सिबल और 125 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा।
कार्यक्रम में रामलीला समिति अध्यक्ष अवधेश तिवारी और सुरेंद्र तिवारी ने विधायक को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। प्रबंधक हरिनारायण त्रिवेदी ने आगंतुकों का स्वागत कर आभार जताया। इस मौके पर करुणा शंकर त्रिवेदी, राजीव सचान, देवेंद्र अवस्थी, संतोष गुप्ता, डॉ. रामभक्त वर्मा, आशीष वर्मा, केके पांडे और सुरेश मौजूद रहे।

फोटो-18-अमौली कस्बे के रामलीला मैदान में भूमि पूजन करते विधायक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें