खागा। नगर के अयोध्या मंदिर में हो रही रामलीला के पांचवें दिन राम वनवास, राम केवट संवाद, चित्रकूट विश्राम की लीला का मंचन किया गया। कैकेयी राम संवाद, कैकेयी, मंथरा लीला का मंचन रोचक रहा।
लीला में राम वनवास के पहले मंथरा और कैकेयी के संवाद सुन दर्शक मंथरा को कोसते रहे। मंथरा पात्र का मंचन करने वाले कलाकार ने हुबहू मंथरा का स्वरूप प्रस्तुत किया।
इसके बाद राम और कैकेयी के संवाद को सुनकर दर्शक मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र की प्रशंसा करने लगे। नाव में बैठने से पहले केवट और श्रीराम का वार्तालाप सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
इसके पहले कमेटी के उपाध्यक्ष केके मिश्रा और मंत्री सूर्यप्रकाश सिंह ने मंच पर बैठे श्रीराम व लक्ष्मण की आरती उतारी। मौके पर मुकेश कुमार, रघुनाथ प्रसाद, राजेश, अतुल, महेेशचंद्र, राहुल आदि मौजूद रहे।