तारनडेरा गांव में मिट्टी खोदाई के विवाद में गांव के रामबहादुर की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप गांव के मन्ना सिंह और उसके बेटे कल्लू सिंह व राजा भैया पर है। पूरे गांव में जमकर बवाल हुआ था। आरोपियों के घर व ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया था। घटना के बाद पुलिस की गिरफ्त में पिता-पुत्र आ गए थे।
उन दोनों से लाइसेंसी बंदूक बरामद कर जेल भेजने की कार्रवाई हुई। वहीं मुख्य आरोपी कल्लू के सरेंडर होने की खबर पर पुलिस अलर्ट रही है। आत्मसर्मपण करने आए कल्लू उर्फ शिवकुमार को क चहरी कैंपस से उठा लिया गया। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि कल्लू से पूछताछ की जा रही है। पड़ताल पूरी होने के बाद कल्लू को जेल भेजने की कार्रवाई होगी।