अमौली(फतेहपुर)। सूबे के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी के विधानसभा क्षेत्र होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बुखार से हो रहीं मौतों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। 18 गांवों में बुखार के कारण पिछले दो महीने में 41 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। एंटी लार्वा का छिड़काव कराए जाने के बावजूद हालात काबू नहीं हो पा रहे हैं। तीन गांवों में डेंगू की पुष्टि होने से दहशत है। पिछले दो महीने से हालात खराब हैं। जिले का अमौली ब्लॉक ही ऐसा है, जहां पर बुखार से अब तक सबसे ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
किस गांव में हुई कितनी मौतें
मंगलपुर टकौली 3, नोनारा 6, रोटी 2, नसेनिया 2, बुढ़वा 6, नेऊरी जलालपुर 3, लहुरी सराय 2, आजमपुर गढ़वा 4, चांदपुर 6, देवरी बुजुर्ग एक, पनेउरा 2, कौंह एक, महिमा का डेरा एक व रनूपुर 2 ।
बीमारी से बचाने के लिए अभी तक यह हुए उपाय
गांव कैंप छिड़काव
मंगलपुर टकौली 14 10
नोनारा 11 5
नेउरी जलालपुर 2 1
रोटी 4 3
बुढ़वा 4 4
लहुरी सराय 4 2
बाबूपुर 3 2
बेहटी 1 -
नसेनिया 4 3
आजमपुर गढ़वा 2 3
हसनपुर देवरी 2 -
देवरी बुजुर्ग 2 -
बीघनपुर 1 -
कमासी 1 1
पनेरुवा 2 2
बोले मंत्री जी
क्षेत्र में संचारी रोग फैलने की सूचना पर डीएम से बात की थी। जिस पर डीएम खुद संक्रमित गांव पहुंचे थे। स्वास्थ्य व पंचायत राज विभाग की टीम को रोस्टर के हिसाब से गांव वार काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है। संक्रामक बीमारियों पर जल्द काबू पा लिया जाएगा।
- जय कुमार सिंह जैकी, कारागार राज्यमंत्री