फतेहपुर। राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने आगरा के सपा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला फूंका। गुरुवार को आगरा के सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करणी सेना ने पटेल नगर चौराहे पर पुतला जलाया। कहा कि मुगलों की सेना से टक्कर लेकर कई बार पराजित करने वाले राणा सांगा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर प्रेमासिंह, कल्पना सिंह, राखी गुप्ता, रीता सिंह तोमर, संध्या त्रिपाठी, पद्मा सिंह, सरोज सिंह, कृष्णा सिंह, लक्ष्मी सिंह आदि मौजूद रहे।
धाता प्रतिनिधि के अनुसार राजपूत करणी सेना ने सपा सांसद के विवादित बयान के खिलाफ धाता दीपनारायण तिराहे पर पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। अजीत सिंह परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के विवादित बयान को लेकर नाराजगी जताई। इस मौके पर राजपूत करणी सेना ने विवादित बयान को राजपूत समाज व हिन्दुओं का अपमान बताया।