फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रैली निकालकर जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Tue, 07 Nov 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। कस्बे में जल संरक्षण जागरुकता अभियान चलाया गया। रैली में मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी बच्चे ''पानी बचाओ जीवन बचाओ, जल है तो कल है'''' के नारे लगाते हुए चल रहे थे। डॉ अनुराग ने मुख्य बाजार में सभी व्यापारियों व दुकानदारों से निवेदन किया कि धूल से बचने के लिए पीने के पानी से सड़को को न सींचे बल्कि धूल रोकने के लिए प्लास्टिक के पर्दे इस्तेमाल करें। ये कार्यक्रम इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि कामता सोनी, सभासद अरुण कुमार गुप्ता, इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के सलाहकार संजय श्रीवास्तव, विद्यालय के संरक्षक सर्वेश गुप्ता, प्रधानाचार्या रिजवाना आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें