फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेंट बाजार में बढ़ी रौनक, घर सजाने में जुटे लोग

Tue, 07 Nov 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। दिवाली के पहले पेंट का कारोबार फलफूल रहा है। पसंदीदा रंग से घर सजाने के लिए लोग लगे हैं। मनपसंद कलर के लिए दुकानों में लोगों की भीड़ जुट रही। डिस्टेंपर, प्लास्टिक पेंट और वॉटरप्रूफ पेंट की डिमांड बढ़ गई है।
विज्ञापन




दिवाली को लेकर बाजारों की रौनक में चार चांद लग गए हैं। दिवाली को लेकर पेंट का कारोबार भी जमकर चमक रहा है। पेंट कारोबारी शैलेंद्र गुप्ता का कहना है कि प्रीमियम कलर की कीमतों में इजाफा हुआ है। लोग ब्रांडेड कंपनियों के पेंट की अधिक मांग कर रहे हैं।
200 रुपये से लेकर 700 रुपये प्रति लीटर के कलर बाजार में मौजूद हैं। सफेद, पर्पल, लाइट ग्रीन समेत लोग अपनी पसंद के कलर खरीद कर घर सजा रहे हैं। पेंट के साथ पुट्टी की भी डिमांड जोरों पर है। वहीं घर की पोताई का काम तेजी से चलने के कारण कारीगर बहुत ही मुश्किल से मिल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पोताई का काम जोर-शोर से चल रहा है। लोग अपने घर को सुंदर बनाने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। पेंट के साथ लोग वॉलपेपर भी लगवा रहे। कमरे सुंदर बनाने के लिए रंगों के हिसाब से पर्दे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें