फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश की भेंट चढ़ा क्रिकेट मैच

Wed, 15 Apr 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को हुई बारिश से स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच नहीं हो सका। आयोजक दिनभर पिच ठीक कराते नजर आए। अगर मौसम ने साथ दिया तभी बुधवार को मैच होगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 16 खिलाड़ियों का मैच चल रहा है। इधर दो दिनों से खराब मौसम के कारण मैच कराने में दिक्कत हो रही है।

मंगलवार को यूपीसीए के उपाध्यक्ष व एफडीसीए के सचिव प्रिंस रियासत अली, एफडीसीए के अध्यक्ष सैफ उद्दीन, उपाध्यक्ष स्वरूपराज सिंह जूली, महेंद्र सिंह यादव, सोबी कासिम एवं स्पोर्ट्स हास्टल के लड़के मिलकर दिनभर पिच से पानी निकालते रहे।
विज्ञापन


लखनऊ से आए सेलेक्टर उबैद कमाल ने कहा कि ऐसा सहयोग और ऐसी कड़ी मेहनत करने वाले नसीब से मिलते हैं। मीडिया प्रभारी आलोक शर्मा ने बताया कि बुधवार को फतेहपुर और कौशांबी टीम के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें