फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बारिश-हवा से 33 हजार केवी लाइन में फॉल्ट, डेढ़ लाख लोग प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। तेज हवा और बारिश के चलते शुक्रवार रात बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। रात करीब 10 बजे 33 हजार केवी की लाइन में फॉल्ट आने से उपकेंद्र ठप हो गया। इससे करीब 12 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही और 150 गांवों की डेढ़ लाख आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बिजली कटौती के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। उपभोक्ता विजय बहादुर गुप्ता, शिबू, शंभू, पप्पू गुप्ता, संतोष गुप्ता, मेवालाल सोनी, सोनू शुक्ला, सरवन कुमार यादव, रविंद्र श्रीवास्तव और रामकरन यादव आदि ने बताया कि 12 घंटे तक बिजली न मिलने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
शनिवार सुबह बिजली विभाग की टीम ने लाइन की जांच शुरू की। पेट्रोलिंग के दौरान फॉल्ट का पता लगाकर उसे ठीक किया गया जिसके बाद सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र के अवर अभियंता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि तेज हवा के कारण 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया था। इसे मरम्मत के बाद फिर से चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें