फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ बारिश, किसानों की आफत

Wed, 11 Apr 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
भीगी गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौसम के बदलते मिजाज को देखकर किसानों की धड़कने बढ़ गई हैं। बुधवार की भोर पहर बिंदकी और सदर तहसील के कई क्षेत्रों में बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। बारिश से क्रय केंद्रों में पड़ा किसानों का गेहूं भीग गया। तेज हवाओं से आम के छोटे-छोटे फल टूटकर गिर गए। खेतों में बोझ भीग गए। खेत में खड़ी फसल गिर गई। इससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। वहीं, बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई।
विज्ञापन


एक सप्ताह से रोज मौसम बदल रहा है। दो दिन से तेज हवाएं चली हैं। इससे गेहूं की कटी फसलों में किसानों का काफी नुकसान हुआ है। आम के फल पेड़ से टूटकर गिर गए। तेज हवाओं और बारिश से नुकसान बिंदकी तहसील में ज्यादा हुआ। जिन किसानों ने गेहूं की फसल काट कर रखी थी, वे तेज हवा में उड़ गईं। बिंदकी मंडी समिति, फतेहपुर मंडी समिति क्रय केंद्र में तौल के लिए गेहूं लगा हुआ था। किसान तिरपाल लेकर जब तक ढंकने के लिए पहुंचते, बारिश से गेहूं भीग गया। हालांकि दोपहर से मौसम साफ हो गया। तेज धूप में किसानों ने अपने भीगे हुए गेहूं को सुखाने के लिए फैला दिया।

वहीं, तेज हवा से बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। ग्रामीण क्षेत्र की हाईटेंशन लाइन के फाल्ट को कर्मचारी शाम तक सही नहीं कर पाए। हुसैनगंज क्षेत्र के चंदेलनपुरवा की महिला किसान संध्या देवी ने बताया कि गेहूं की फसल को थ्रेसर से मड़ाई करानी थी। सुबह बारिश में भीग गई। दो, तीन दिन के बाद ही थ्रेसर चल पाएगा। मलांव गांव के किसान सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि बेमौसम बारिश हुई तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। गेहूं, अरहर, चना की फसल खेत और खलिहान में पड़ी हैं। इनकी मड़ाई करने का समय है।
विज्ञापन


बिंदकी संवाददाता के अनुसार, सड़कों में बारिश का पानी भर गया। राहगीरों ने दुकानों में घुसकर बचाव किया। नवीन मंडी स्थल पर सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें