फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तिरंगा रोशनी से जगमगाएगा 50 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पुल

विज्ञापन
फोटो-03-शहर ​स्थित 50 नंबर पुल का होगा विद्युतीकरण। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। 50 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पुल का पहली बार तिरंगा रोशनी से जगमगाता दिखेगा। नगर पालिका ने 45 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

शहर के पश्चिमी किनारे स्थित 50 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर बना 30 साल पुराना रेलवे पुल अब तक विद्युतीकरण से वंचित है। पुल बनने के बाद पहली बार यहां प्रकाश व्यवस्था की योजना बनाई गई है। इसके तहत पुल के दोनों ओर 42 पोल लगाए जाएंगे। इन पर तिरंगा लाइटें लगेंगी। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बारिश के बाद पुल तिरंगा रोशनी से जगमगाएगा।
नगर पालिका ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि करीब 45 लाख से पुल के विद्युतीकरण का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद बारिश के बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

फोटो-03-शहर स्थित 50 नंबर पुल का होगा विद्युतीकरण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें