फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रिवॉल्वर ठिकाने लगाने वालों की तलाश में पड़ोसी जिलों में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव के मनीष तिवारी हत्याकांड में रिवॉल्वर गायब करने और आरोपियों को संरक्षण देने वालों की तलाश में पुलिस टीमें पड़ोसी जिलों में छापा मार रही है। हालांकि अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। चर्चा है कि दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए कोर्ट में आत्मसमर्पण की फिराक में हैं।
विज्ञापन

असनी गांव निवासी मनीष तिवारी की 29 अगस्त की रात शराब दुकान संचालक इंद्रेश उर्फ मनु सिंह और अमन सिंह ने रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आलमपुर नरही गांव के खेरवा निवासी आशुतोष तिवारी ने रिवॉल्वर गायब कर दी थी। इसके बाद आरोपियों ने रायबरेली निवासी ममेरे भाई चेतन सिंह के यहां शरण ली थी।
घटना के बाद से दोनों आरोपियों पुलिस की गिरफ्त से दूर होने पर एसपी ने उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीमें लखनऊ, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में डेरा डालकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में रिश्तेदारों और परिचितों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें