फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रायबरेली मिश्रा इलेवन ने तिवारीपुर को हराया

Wed, 20 May 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां ब्लॉक के औंग कस्बे में दीवाना मस्ताना सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। टूर्नामेंट के दौरान मंगलवार को रायबरेली मिश्रा इलेवन के मध्य मैच खेला गया। इसमें रायबरेली मिश्रा इलेवन ने तिवारीपुर को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के दौरान मंगलवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबला रायबरेली मिश्रा इलेवन व तिवारीपुर के मध्य खेला गया। रायबरेली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रायबरेली की टीम ने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 178 रन बनाए। रायबरेली की ओर से मोहित ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए 19 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली। वहीं, आदित्य पांडेय ने भी महज 16 गेंदों पर 44 रन बनाए। इसके साथ ही अंतिम ओवरों में पंकज ने 12 रन और कुंवर ने 12 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
179 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी तिवारीपुर की टीम रायबरेली की सटीक गेंदबाजी के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई। पूरी टीम 92 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई। रायबरेली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अक्षय ने तीन विकेट और आदित्य पांडेय, पंकज व प्रभाकर ने दो-दो विकेट लिए। रायबरेली के ऑलराउंडर आदित्य पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अंत में मुख्य अतिथि सीताराम ने आदित्य पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें