फोटो-12-झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
अमौली। क्षेत्र के चांदपुर डाकघर परिसर में सजे गजानन दरबार में शुक्रवार को रात्रि जागरण में कानपुर की जागरण पार्टी के भक्ति गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा-कृष्ण की झांकी मंच पर आते ही समूचा पंडाल राधे-राधे से गूंज उठा। प्रथम पूज्य है गणपति नंदनन, करूं तुम्हारा शत शत वंदन भजन गाकर जागरण की शुरुआत हुई। नेहा ने गणपति को जब भी पुकारा अर्जी सुनकर दिया सहारा, गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर प्रधान शिव शंकर सिंह तोमर, आयोजक शिवकुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राकेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।