बहुआ। चार दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुई महिला की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। ललौली थाना क्षेत्र के अबू मोहम्मदपुर (बस्तापुर) निवासी राधेश्याम लोधी की पत्नी राजकुमारी (52) दो सितंबर की सुबह करीब नौ बजे खेत जा रहीं थीं। तभी पानी टंकी के पास बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। कानपुर स्थित हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था। बेटे लवकुश ने थाने में बाइक चालक गाजीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी अंशू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।