कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते विहिप और बजरंगी।
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी की घटना के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से विहिप और बजरंगियों में आक्रोश है। इन नेताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की मांग की है।
जिला संयोजक हिमांशु दीक्षित ने इस प्रदर्शन की अगुवाई की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। कहा गया कि लखीमपुर खीरी में कुछ लोगों ने देवी देवताओं और हिंदू धर्म के खिलाफ गलत टिप्पणी कर वीडियो बनाकर फेसबुक में डाला है।
ऐसा करने वालों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार करके जेल नहीं भेजा यदि इन पर रासुका की कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। इस मौके पर अजीत विद्यार्थी, टंडन पटेल, पंकज कसेरा, आनंद तिवारी, आशीष गुप्ता, विष्णु कसेरा, अमन साहू, साकेत मोदनवाल, यश अग्रवाल, विवेक शुक्ला मौजूद रहे।