फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक्सरे कक्ष के बाहर कतारें, घंटों इंतजार से तीमारदार परेशान

विज्ञापन
फोटो-04-जिला अस्पताल में एक्स-रे जांच के लिए मरीजों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल के डिजिटल एक्सरे कक्ष के सामने शुक्रवार को मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा जमा करने के बाद भी लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे मरीजों और तीमारदारों में नाराजगी देखने को मिली। मरीजों का आरोप है कि कुछ लोग बिना रोक-टोक अंदर जाकर एक्सरे करवा लेते हैं वहीं कतार में लगे लोग अपनी बारी का इंतजार करते रह जाते हैं।
विज्ञापन

इस बात को लेकर कई बार स्टाफ और तीमारदारों के बीच कहासुनी भी हुई जो बाद में अन्य लोगों के हस्तक्षेप से शांत कराई गई। लंबी कतारों में खड़े मरीजों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई और काफी देर इंतजार के बाद कई लोगों का धैर्य जवाब दे गया। वहीं विभागीय अधिकारी इसे स्टाफ की कमी का हवाला देकर व्यवस्था सुधारने की बात कह रहे हैं।




चार घंटे बाद भी नहीं आया नंबर

सहिमापुर गांव से आए तीमारदार सूरज ने बताया कि भांजे आर्यन सिंह का पैर टूट गया है। पैर पर प्लास्टर चढ़ा है और डॉक्टर ने शुक्रवार को एक्सरे कराने के लिए कहा था। वह पर्चा जमा करने के बाद भांजे के साथ सुबह नौ बजे से एक्सरे कक्ष के सामने बैठे इंतजार कर रहे हैं। दोपहर 12:30 बज चुके हैं लेकिन अभी तक बारी नहीं आई और अब धैर्य जवाब दे रहा है।
विज्ञापन



ज्वालागंज मोहल्ला निवासी राजू गुप्ता ने बताया कि वह ई-रिक्शा चालक हैं। बेटी अनन्या वाहन से गिरकर चोटिल हो गई है। वह सुबह साढ़े नौ बजे से गैलरी के सामने कतार में लगकर एक्सरे के लिए इंतजार कर रहे हैं। एक बज जाने के बाद भी उनकी बारी नहीं आई। आरोप है कि स्टाफ से जब बारी के बारे में पूछा जाता है तो अभद्रता की जाती है।





स्टाफ की कमी होने की वजह से एक्सरे जांच रिपोर्ट में दिक्कतें आ रही है। जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएगी।
डॉ. राजेश कुमार, सीएमएस।

फोटो-04-जिला अस्पताल में एक्स-रे जांच के लिए मरीजों की लगी भीड़। संवाद

फोटो-04-जिला अस्पताल में एक्स-रे जांच के लिए मरीजों की लगी भीड़। संवाद

फोटो-04-जिला अस्पताल में एक्स-रे जांच के लिए मरीजों की लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें