फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चार घंटे की जिरह में तिहरे हत्याकांड के मुख्य गवाह से पूछे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अखरी के चर्चित तिहरे हत्याकांड में शुक्रवार को एएसजे व गैंगस्टर कोर्ट में मुख्य गवाहों की गवाही हुई। कोर्ट नंबर चार एएसजे कोर्ट की न्यायाधीश चेतना चौहान के समक्ष करीब चार घंटे जिरह चली। मुख्य गवाह मनीषा सिंह विपक्ष के वकीलों के सवालों पर मजबूती से डटी रहीं और हर सवाल का जवाब दिया। गैंगस्टर कोर्ट में तत्कालीन हथगाम थाने के इंस्पेक्टर दुर्गेश प्रसाद गुप्ता की गवाही हुई।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में आठ अप्रैल 2025 को वर्चस्व की रंजिश में भाकियू टिकैत गुट के किसान नेता विनोद सिंह (45), उनके भाई अनूप सिंह (40) और अनूप के पुत्र अभय प्रताप सिंह (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सामूहिक हत्याकांड में अनूप सिंह की पत्नी मनीषा सिंह वादी हैं।
आरोपी गांव के पूर्व प्रधान सुरेश उर्फ मुन्नू सिंह, उनके पुत्र पीयूष सिंह, भूपेंद्र, सज्जन, विवेक और जॉन उर्फ विपुल हत्या, बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में कौशाम्बी जेल में निरुद्ध हैं। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। एएसजे कोर्ट में दोपहर 11 बजे मनीषा सिंह गवाही के लिए पेश हुईं। विपक्ष के वकीलों ने गवाह से कई सवाल किए।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता ने सवालों पर आपत्ति भी जताई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख तय की है। वहीं गैंगस्टर कोर्ट में इंस्पेक्टर दुर्गेश गुप्ता की गवाही हुई। यहां कोर्ट ने अगली सुनवाई 24 अगस्त को तय की है।
अभी तक दोनों मुकदमों में एक साथ तारीखें चल रही थीं। आरोपियों को कौशाम्बी से कड़ी सुरक्षा के बीच लाया जाता है। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट से दोनों मुकदमों की अलग-अलग तारीख लगाने की मांग की। इस पर कोर्ट ने अलग-अलग सुनवाई की तारीखें तय कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें