फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: उद्योग विभाग के टूल किट टेंडर पर सवाल

Tue, 28 Feb 2023 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला उद्योग कार्यालय का जैसे विवादों से नाता जुड़ गया है। पहले कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के औद्योगिक क्षेत्र में 72 भूखंडों के मामले में जमकर किरकिरी हुई। वह मामला शांत हुआ तो टेंडर प्रक्रिया में उलझ गए हैं। टेंडर में एसएमई (लघु एवं मध्यम उद्योग) को वरीयता नहीं देने पर विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

उद्योग विभाग ने 400 ओडीओपी प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूल किट दिए जाने के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर जारी किया। टेंडर के कॉलम में एमएसई खरीद को वरीयता देने पर मना कर दिया। टेंडर की 27 फरवरी को अंतिम तारीख थी। इसे लेकर लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने लखनऊ केसरबाग स्थित ओडीओपी प्रकोष्ठ के आयुक्त एवं निदेशक उद्योग से शिकायत की है।
उन्होंने मांग की है कि एसएमई को वरीयता देने के लिए शासन लगातार प्रयासरत है और विभाग के उच्च अधिकारियों ने 25 प्रतिशत तक एसएमई को काम देने के लिए आदेश भी जारी किए हैं। इसके बाद भी टेंडर प्रक्रिया में एसएमई को वरीयता नहीं दी गई। उन्होंने शिकायत करके एसएमई को टेंडर में वरीयता देने की मांग की है। उद्योग विभाग के उपायुक्त अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि अन्य कई जिलों के टेंडर को देखकर संबंधित प्रक्रिया की गई। इसके लिए ओडीओपी से दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। उसी अनुसार आगे की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


टेंडर से खरीदनी है टूल किट
400 प्रशिक्षार्थियों को टूल किट देना है। इसके लिए 16 फरवरी 2023 को जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर निकाला गया। टूल किट में इलेक्ट्रानिक वेल्डिंग मशीन, हैंड ग्राइंडर, इंची टेप, गुनिया समेत अन्य सामान हैं। 27 फरवरी को टेंडर में शामिल होने की अंतिम तारीख थी। ये टेंडर भी विवाद में पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें