फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान को पुलिस ने उठाया भाऊपुर के जंगल में कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिकरू हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। रविवार रात पुलिस की संयुक्त टीम ने कल्यानपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव में छापा मारा। यहां से दो लोगों को उठाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इनमें एक नामजद आरोपी है।
विज्ञापन

पुलिस को विकास दुबे के गंगा और पांडु नदी के रास्ते उन्नाव पहुंचने की सूचना मिली थी। रविवार रात कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-शिवराजपुर मार्ग पर भूमानंद इंटर कॉलेज के पास सर्किल सीओ योगेंद्र मलिक समेत थानों की फोर्स ने चेकिंग अभियान शुरू किया। कुछ देर बाद एसपी प्रशांत वर्मा और एडिशनल एसपी राजेश कुमार पहुंचे। संदिग्धों के थाना क्षेत्र भाऊपुर गांव में छिपे होने की सूचना पर पुलिस की एक टीम गांव पहुंची। एसपी प्रशांत वर्मा ने सभी को हेलमेट जैकेट और हेलमेट से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पूर्व प्रधान को साथ लेकर एक घर में छापा मारा। यहां से दो लोगों को हिरासत में लिया। उधर, हाईवे व प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध वाहनों को रोक कर लोगों से पूछताछ की गई। वाहनों को तलाशी भी ली गई। कानपुर और लखनऊ नंबर के वाहनों पर खासी निगरानी की। पुलिस टीमों ने खजुहा चौराहा, जहानपुर मोहल्ला, पैगंबरपुर, ललौली रोड, ललौली चौराहा, गांधी चौराहा, किराना गली में मार्च किया। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। चांदपुर, औंग के छिवली, जहानाबाद के चिल्ली मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें