फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी नें पूर्व प्रधान की हत्या में अतरहा प्रधान से की घंटो पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। फरीदपुर गांव में हुई पूर्व प्रधान की हत्या में हसवा विकास खंड के अतरहा गांव के प्रधान से एसओजी ने घंटों पूछताछ की। वहीं शुक्रवार को मृतक की तेहरवीं में पुलिस चौकन्ना रही। बतादें कि 27 मई को पूर्व प्रधान की गोलीमार कर हत्या कर दी गयी थी। जिस पर मृतक की पत्नी राजरानी की तहरीर पर ग्राम प्रधान जयसिंह व उसके भाई शेर सिंह, नरपत सिंह व उदय सिंह को उठाया था। 12 दिन तक पूछताछ में पुलिस को कुछ हासिल नही हो सका और इनको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पास के गांव अतरहा प्रधान से एसओजी ने घंटों पूछताछ किया। मृतक के बेटा चमन सिंह का कहना है कि चौकी इंचार्ज प्रशांत कटियार के हटने से नये प्रभारी से न्याय की उम्मीद है। शुक्रवार को मृतक की तेहरवीं हुई। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग आये थे। एसओ विनोद कुमार गौतम ने बताया कि खुलासे के नजदीक हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें