फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वाहन की टक्कर से पंचर दुकानदार की मौत

Thu, 01 May 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। सब्जी खरीदने के बाद घर जा रहे साइकिल सवार को दतौली हरसोखरी बाबा मंदिर के पास मंगलवार रात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद साइकिल सवार खंती में जा गिरा। घायल को जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी पुत्र देवीदीन के पुत्र छेद्दू रैदास (55) दतौली हाईवे पर पंचर की दुकान है। वह मंगलवार शाम दुकान बंद करने के बाद साइकिल से मुत्तौर गांव सब्जी खरीदने गया था। साइकिल से सब्जी लेने के बाद घर लौट रहा था। मंदिर के पास किसी वाहन की टक्कर से छेद्दू साइकिल समेत खंती में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । हादसे से पत्नी कमला देवी रो-रोकर बेहाल हो गई। दो बेटे अनिल कुमार और विनिल कुमार हैं। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें