छेउका गांव में ढही मकान की छत में दबी थी युवती।
- फोटो : अमर उजाला
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर लगातार बारिश काकहर बरपा है। बारिश के दौरान घरों के ढहने में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटनाओं से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के छेउका गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी रेखा देवी उर्फ गुड़िया (32) बुधवार को आंगन में सुबह चावल साफ कर रही थी। अचानक आंगन की पक्की छत भरभराकर ढह गई। हादसे में गुड़िया देवी मलबे में दब गई, उनके पति प्रमोद को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने मलबा हटा गुड़िया को बाहर निकाला। सीएचसी में डाक्टरों ने गुड़िया को मृत घोषित कर दिया। गुड़िया का मायका भी इसी गांव में है। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया।
इसी थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव निवासी रामपाल (68) घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे, उनके प्रधान बेटे सुरेश ने बताया कि परिवार के लोग दूसरे मकान में रहते हैं। पिता अकेले पुराने घर में सोते थे। देर रात बारिश के दौरान कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। हादसे में छप्पर और दीवार के मलबे में पिता दब गए। खबर पाकर दौड़कर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटा बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।