फतेहपुर। लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को होगी। परीक्षा के लिए डीआईओएस ने 15 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित कर सूची लोकसेवा आयोग को भेजी है।
एक दिवसीय परीक्षा 22 दिसंबर को दो पालियों में प्रस्तावित है। पहली पाली 9.30 बजे से 11.30 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा प्रशासन की देखरेख में होगी। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए मानक पूरा करने वाले विद्यालय मांगे गए थे। इसके लिए उनके स्तर से 15 विद्यालयों की सूची अनुमोदन के लिए भेजी गई है।