फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के गुंडाराज से ऊब गई जनता- सरोज

Mon, 23 May 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय के सामने मैदान में रविवार को बसपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन किया। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के उत्साह में कमी नहीं रही। पूरा मैदान खचाखच भरा रहा। भीड़ से गदगद पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने खागा विधानसभा से सुनील गौतम को प्रत्याशी घोषित किया। कहा कि सपा के गुंडाराज से जनता ऊब गई है। 2017 का चुनाव बसपा ही जीतेगी।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं पार्टी महासचिव इंद्रजीत सरोज ने सपा, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि तीनों पार्टियां जन विरोधी हैं। पूंजीपतियों की हितैषी हैं। भाजपा, कांग्रेस और सपा केवल वोट की राजनीति करती आई हैं।

उन्होंने कहा कि 18 प्रतिशत जाति वालों की बजाय छह प्रतिशत जाति वाले लोग प्रदेश में काबिज हैं। मोदी सरकार के अच्छे दिन पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के अच्छे दिन गुमनामी में खो गए। जनता परेशान है। चाराें ओर सूखे से किसान मर रहे हैं। सपा परिवार की पार्टी है। राजकीय नौकरियों में अधिकांश एक ही जाति के लोगों को भर्ती होती है।
विज्ञापन



राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा दिया। सदर प्रत्याशी समीर त्रिवेदी ने कहा कि जनपद के ब्राह्मणों का बसपा को पूरा समर्थन है। सम्मेलन में लालमणि प्रसाद, अमरेंद्र बहादुर, टिकैत गौतम, आरके चौधरी, विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा, नंदूपाल, ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू, कसीम उर्फ दरोगा, जीतलाल पासी, राजू गौतम, आरके सोनकर, विधायक अयोध्या प्रसाद पाल मलवा के पूर्व ब्लाक प्रमुख विकास त्रिवेदी ने विचार व्यक्त किए।


सम्मेलन की अध्यक्षता सीताराम गौतम और संचालन श्रीपाल ने किया। इस मौके पर शिवाकांत तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल गौतम, अशोक सिंह, नीरज पांडेय, मदन केसरवानी, रामबाबू लोधी, सुरेंद्र सिंह यादव, प्यारेलाल बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें