फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पीआरवी वाहन में तोड़फोड़ कर हेड कांस्टेबल को पीटा

Mon, 17 Mar 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी के हेड कांस्टेबल पर शनिवार को उपद्रवियों ने हमला कर वर्दी फाड़ दी। पुलिस वाहन पर भी पथराव किया। पुलिस ने छह महिलाओं समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने की पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल घनश्याम सिंह ने बताया कि वह सिपाही शुभम चौबे, चालक होमगार्ड हरिनाम सिंह के साथ ड्यूटी पर थे। देवलान से 112 नंबर पर एजाज खान ने सूचना दी कि गांव के रामखेलावन समेत अन्य लोग घर में घुसकर गाली गलौज कर रहे हैं। वह मौके पर पहुंचे। जहां दूसरे पक्ष से खटिला, मोहन, रामखेलावन, विनोद फौजी व पांच-छह महिलाएं मौजूद थीं। बीच-बचाव करने पर गाली गलौज करते हुए उस पर लाठी डंडे से हमला किया। वर्दी फाड़ दी। सरकारी वाहन वाहन का शीशा तोड़ दिया। उसने थाने में सूचना दी। थाना पुलिस के पहुंचने पर आराेपी भाग निकले। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या ने रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें