फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118 शिक्षकों ने कराई काउंसलिंग

Sun, 25 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
डायट में काउंसलिंग कराते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने 143 वरिष्ठ शिक्षकों का उच्च प्राथमिक स्कूलों के हेडमास्टर पद पर प्रमोशन कर दिया है। शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में काउंसलिंग कर स्कूल आवंटित किए गए। 25 शिक्षक काउंसलिंग कराने नहीं आए।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के 135 तथा नगरीय क्षेत्र के सात शिक्षकों की प्रमोशन सूची बनाई थी। ग्रामीण क्षेत्र के एक शिक्षक की आपत्ति पर उसका नाम चयन सूची में काउंसलिंग स्थल पर बढ़ाना पड़ा। इस तरह कुल 143 शिक्षकों की प्रमोशन सूची में नगरीय क्षेत्र के सभी सात तथा ग्रामीण क्षेत्र के 111 शिक्षकों ने काउंसलिंग करा पसंदीदा स्कूल चुना।

बीएसए विनय कुमार ने बताया कि नगर के सभी सात शिक्षकों ने काउंसलिंग कराई है। ग्रामीण क्षेत्र के 25 शिक्षक काउंसलिंग कराने नहीं आए। इन शिक्षकों को अब कमेटी के निर्णय के अनुसार रोस्टर के मुताबिक स्कूलों का आवंटन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नियुक्ति आदेश जारी होने के सप्ताह भर के अंदर शिक्षक को नियुक्ति स्कूल में आमद दर्ज करानी होगी। विलंब होने पर यह आदेश रद्द समझा जाएगा। जो शिक्षक प्रमोशन नहीं लेंगे। उनको अगले तीन साल तक प्रमोशन का लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें