फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वेतन और पीएफ का हिसाब दो, कर्मचारियों को सुविधाएं मुहैया कराओ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद में कार्यरत आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने शनिवार को ईओ को संबोधित ज्ञापन लिपिक को सौंपा। संगठन ने कर्मचारियों को समय पर वेतन देने, भविष्य निधि (पीएफ) का ब्योरा उपलब्ध कराने और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कर्मचारियों को हर महीने एक से पांच तारीख के बीच वेतन देने के साथ वेतन पर्ची और नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराने की मांग की। संगठन ने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार ने अब तक पीएफ जमा नहीं किया है और न ही उसका लेखा-जोखा उपलब्ध कराया है।
इसके अलावा बीमा, ईएसआई कार्ड, सुरक्षा उपकरण, चिकित्सा सुरक्षा, साप्ताहिक अवकाश और शासन से अनुमन्य छुट्टियां देने की मांग भी की गई। इस दौरान धीरज कुमार, अरुण पाल, गुड्डू पाल, राजबहादुर, गुलाब सिंह, रामू, अश्वनी कुमार, हरिश्चंद्र, सुनील कुमार, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें