फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन-डे पर गुलाब देकर विरोध प्रदर्शन, 18 को धरना

विज्ञापन
कटोघन टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को गुलाब का फूल भेंट करते व्यापारी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। वैलेंटाइन-डे के दिन व्यक्ति गुलाब के फूल का प्रयोग अपने प्रेम का इजहार करने के लिए करते हैं। उसी फूल का प्रयोग रविवार को विरोध के लिए किया गया।
विज्ञापन

यह प्रदर्शन व्यापार मंडल खागा और यादव महासभा ने किया। यह फूल कटोघन टोल प्लाजा पर पहुंचकर वहां के कर्मचारियों को दिए गए।
इसके साथ ही जनपद की गाड़ियों को जिले में टोल-फ्री करने की मांग की गई। व्यापार मंडल खागा ने जनपद की गाड़ियों से जिले के अंदर टोल न लिए जाने की मांग को लेकर रविवार को कटोघन टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन का एलान किया था।
रविवार सुबह 11 बजे व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल व अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव अपने-अपने पदाधिकारियों के साथ टोल प्लाजा पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर दोनों संगठनों ने जिले की गाड़ियों को टोल मुक्त करने, टोल पर पानी, शौचालय की व्यवस्था करने, कर्मचारियों को एक ड्रेस व नेम प्लेट लगाने जैसी मांगे रखीं।
विज्ञापन

यहां के कर्मचारियों को गुलाब का फूल भेंट किया। बताया गया कि 18 फरवरी को नहर कालोनी फतेहपुर में इन्हीं मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना होगा।
इस मौके पर अमिताभ शुक्ल, अनिल साहू, राजेश सोनी, प्रवीण पांडेय, मनोज शुक्ल, अतुल साहू, धीरज मोदनवाल, मंसूर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें