फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग पर पुलिस, राजस्व टीम से महिलाओं ने की मारपीट, पथराव

विज्ञापन
फतेहपुर के अकोढ़िया गांव में शनिवार को मुआवजे की मांग को लेकर हुए बवाल के दौरान कुल्हाड़ी से पुलि - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा(फतेहपुर)। अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा न मिलने पर कब्जा लेने लेने पहुंची एनएचएआई, पुलिस और राजस्व टीम से एक परिवार की महिलाएं कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे लेकर भिड़ गईं। पोकलैंड मशीन पर पथराव किया। करीब एक घंटे हंगामा चलता रहा। इस दौरान पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस सख्ती से पेश आई तो परिवार के पुरुष खेत की ओर भाग निकले। एक सदस्य छत पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। एनएचएआई और पुलिस ने किसी तरह मुआवजे का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। इसके बाद एनएचआई ने जमीन पर पौकलैंड से खुदाई कराकर कब्जा ले लिया।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़िया मोड़ निवासी मानसिंह पुत्र स्व. शिवभजन के पास करीब दो बीघे आठ बिस्वा जमीन हाईवे किनारे है। इसी जमीन पर परिवार मकान बनाकर रहता है। घर के पास ही खेत हैं। इन दिनों खेत में अरहर की फसल लगी है। हाइवे निर्माण को मंगलवार को मानसिंह के खेत पर एनएचआई टीम पोकलैंड मशीन लेकर खुदाई को पहुंची थी। मुआवजा न मिलने की बात कहकर परिवार ने विरोध किया था। लोगों के विरोध को देख टीम तब लौट गई थी।
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे तहसीलदार खागा शशिभूषण मिश्रा, नायब तहसीलदार सीमा भारती, एसएसआई गोविंद सिंह चौहान महिला पुलिस फोर्स के साथ मानसिंह के दरवाजे पहुंचे। एनएचएआई के मैनेजर लाइजनिंग पवन सिंह भी पोकलैंड मशीन लेकर पहुंचे। खेत पर पोकलैंड खुदाई करने लगी। तभी मान सिंह के परिवार ने मशीन पर पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठी-डंडे पटककर खदेड़ दिया। परिवार के लोग भागने लगे। परिवार की महिलाएं कुल्हाड़ी, डंडे लेकर पहुंच गई और पुलिसकर्मियों से उलझ पड़ीं। पुलिस के साथ हाथापाई की। महिलाओं को महिला सिपाहियों ने रोक लिया।
विज्ञापन

इस पर कुल्हाड़ी लेकर मान सिंह की बेटी कमला पुलिस को ललकारने लगी। मानसिंह की पत्नी सुमन देवी डंडा लेकर दौड़ पड़ीं। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। मारपीट के दौरान किसान मानसिंह व होमगार्ड रामकिशोर के हाथ में चोटें लग गईं। परिवार की महिलाओं ने महिला कांस्टेबल से मारपीट की। एक हाथ से नि:शक्त मान सिंह का एक बेटा छत पर चढ़ गया। वह टीम को ईंट पत्थर से हमला करने की धमकी देने लगा। मानसिंह के परिवार में उनकी पत्नी सुमन देवी, पुत्र जयकरन सिंह, ज्ञान सिंह, राजकरन व बेटी कमला देवी व बहू सीमा देवी हैं।
एनएचएआई मैनेजर लाइजनिंग पवन सिंह ने बताया कि मुआवजे की रकम भेजी गई है। किसान मानसिंह को जमीन के अभिलेख, आधार कार्ड, पासबुक लेकर 26 अक्तूबर को तहसील बुलाया गया था लेकिन वे नहीं पहुंचे। उनके कागजात देने के बाद खाते में रकम पहुंचेगी। टीम के पहुंचने पर तहसील जाने को कहा गया, लेकिन काम बंद करने की बात कहकर विवाद करने लगे। एसएसआई गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि विवाद की जानकारी अधिकारियों को दी गई है। उनके निर्देश पर कार्रवाई होगी। फिलहाल मामला शांत करा दिया गया है।
हाइवे किनारे मकान बनाकर रहने वाले किसान मानसिंह ने बताया कि 26 अक्तूबर को उसके पास एनएचएआई की तरफ से नोटिस आया था। इसमें बताया गया कि हाईवे किनारे उसकी करीब 672 वर्ग मीटर जमीन अधिग्रहीत की गई है। इसके बदले उसे 15 लाख आठ हजार 529 रूपये मुआवजा मिलेगा। मानसिंह के अनुसार नोटिस के बाद लेखपाल का न तो फोन आया और न ही उसके खाते में रुपया आया। उसने अधिकारियों से कहा कि खाते में मुआवजे की रकम आ जाए तो वे खुदाई करें, उसे कोई ऐतराज नहीं है। पैसा मिलने से पहले ही खुदाई करने से मना करने पर पुलिस ने उनके साथ मारपीट की, जिससे विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें