कलकट्रेट में प्रदर्शन करते सपाई
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर में सपाइयों ने जेईई-नीट परीक्षा कराने के विरोध में प्रदर्शन किया। शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर परीक्षा स्थगित करने की मांग उठाई। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के निराकरण की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि परीक्षाओं में शामिल होना जानजोखिम उठाना है। कोरोना संक्रमण का खतरा हो सकता है। ऐसे समय में परीक्षा कराना युवाओं की जान जोखिम में डालना है। कहा गया है कि गुरुवार को परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे युवाओं पर लखनऊ में लाठी चार्ज किया गया।
मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल सिंह यादव, परवेज आलम, सुनीत सिंह, बृजेंद्र यादव, एसके गुप्ता, नितिन, जोगेंद्र सिंह, हरिशचंद्र, नीरज कुमार, धीरज सिंह यादव, अमन ठाकुर, हिमांशू, अमरजीत, मनोज कुमार, अनिल पटेल आदि मौजूद थे।