फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: धोखाधड़ी कर प्रापर्टी कारोबारी ने 9.50 लाख रुपये महिला से हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। फर्जी दस्तावेजों से भूमि बेचकर साढ़े नौ लाख रुपये हड़पने का प्रापर्टी कारोबारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ललौली थाने के कोर्राकनक गांव के सुदीन का डेरा की विधवा सुनीता पीडब्ल्यूडी की चतुर्थ श्रेणी कर्मी है।
विज्ञापन

एसपी से शिकायत में बताया कि लदिगवां गांव का देवेंद्र सिंह प्रापर्टी कारोबारी है। पेट्रोल पंप का मालिक भी था। उसने देवेंद्र से 30 सितंबर 2023 आरवीएस इंटरनेशनल काॅलेज के बगल में भूमि का बैनामा कराया था। बैनामा के बाद नौ लाख 50 हजार रुपये दिए थे, रुपये चेक और कैश दिए थे।
आरोप है कि भूमि बैनामा के पहले देवेंद्र सिंह किसी दूसरे को बेच चुका है। फर्जी खतौनी से कूटरचित दस्तावेज से धोखाधड़ी कर साढ़े नौ लाख रुपये हड़प लिए हैं। शिकायत पर देवेंद्र सिंह ने उसे 20 मार्च 2024 को करीब चार लाख रुपये तीन चेक दिए। चेक भी बाउंस हो गई। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)⾤
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें