फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादी का सपना दिखा छोटी-छोटी ठगी रकम से खुद बने लखपति

विज्ञापन
फोटो-08-मिलाप कोठी स्थित इस बिल्डिंग में चल रहा था साइबर ठगी का धंधा। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर में संचालित वैवाहिक वेबसाइट के जरिये लोगों को शादी का सपना दिखाकर छोटी-छोटी रकम हड़पने का खुलासा डेढ़ साल बाद हुआ। यही बड़ी वजह थी कि लोगों ने कभी ऑनलाइन ठगी की शिकायत करना भी मुनासिब नहीं समझा और कई लोगों को साइबर ठग गिरोह अपना शिकार बनाता चला गया।
विज्ञापन

साइबर क्राइम पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत के बाद राधानगर थानाक्षेत्र के देवीगंज मिलाप कोठी स्थित राजेश पांडेय की कोठी में मंगलवार को छापा मारा था। यहां से छत्तीसगढ़ के आदित्य यदु, दिनेश बंजारा मध्यप्रदेश के अनिल कुमार, जिले की तनु शर्मा, श्रेया मिश्रा, नीलम को गिरफ्तार किया है।

ये लोग यूनिक डॉट कॉम वैवाहिक वेबसाइट के जरिये लोगों को शादी का सपना का दिखाकर ठगी का शिकार बना रहे थे। वेबसाइट पर आकर्षित होने वाले लोगों के लिए छोटी-छोटी रकम का पैकेज देते थे।
विज्ञापन

शुरुआती पैकेज में 2,999 रुपये चालू कर रखा था। छोटी रकम हड़पने पर लोग खुद को ठगा जानकर दूर जाते थे। कई लोग बड़े पैकेज में फंसते थे। बड़ा पैकेज भी 20 से 25 हजार का है।
यही वजह थी कि देशभर में लोगों को ठगी का शिकार बना रही फर्जी वैवाहिक वेबसाइट में कुछ रुपये गंवाने के बाद 17 शिकायतें ही सामने आई हैं लेकिन वेबसाइट संचालकों की जेब भरती चली गई। लाखों कमाकर संचालक लग्जरी गाड़ी और अन्य शान शौक पूरे रहे थे।



मास्टरमाइंड की रनिंग लोकेशन

आगरा के कारगिल चौराहा का रहने वाला अमित पूरे खेल का मास्टरमाइंड है। उसने देशभर में फर्जी आठ वैवाहिक वेबसाइटों का जाल बिछाकर रखा है। उसके पकड़े जाने पर और भी वेबसाइटों का खुलासा हो सकता है। उसकी तलाश में लगी टीमों को सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस के मुताबिक लोकेशन रनिंग दिख रही है। इसका मतलब है कि वह किसी मार्ग पर जा रहा है। लोकेशन पुलिस को दिल्ली की ओर जाने की मिली है।



गूगल को साइबर सेल ने की मेल

गूगल पर आ रहे फर्जी वैवाहिक वेबसाइट हटवाने के लिए ई-मेल के जरिये पत्राचार किया गया है। पत्राचार साइबर सेल की टीम ने गूगल को किया है। वही 10 से 12 बैंक को आरोपियों के खातों की जानकारी के लिए पत्राचार किया है। इससे आरोपियों के खातों को फ्रीज कराया जाए और कितनी रकम ठगी गई है इसका भी पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें